ऋषिकेश : शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर से मिले कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल,जानी कुशलक्षेम

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में आर्ट ऑफ लिविंग (आध्यात्मिक गुरु) श्री श्री रविशंकर से वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर माननीय मंत्री की धर्मपत्नी शशिप्रभा भी मौजूद रहीं।

ALSO READ:  UK : नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

गुरुवार को हुई मुलाकात के दौरान अग्रवाल जी ने श्री श्री रविशंकर की कुशलक्षेम जानी। इस मौके पर आध्यात्मिक गुरु ने उन्हें दक्षिण स्थित आश्रम में आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान श्री श्री रवि शंकर ने नशे के खिलाफ़ एक साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने सहमति जताई। इस मौके पर स्वामी सत्य चैतन्या, पुष्पदन्त, गौरव शर्मा आदि अनुयायी मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK: डोईवाला में अब "लॉ यूनिवर्सिटी" नहीं बनी तो आन्दोलन होगा, विधानसभा में मुद्दे को उठाएंगे LOP यशपाल आर्य

Related Articles

हिन्दी English