ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: आज अपने आवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय का जिक्र किया, जिसमें ज्ञान का भंडार है। वैदिक गणित का जिक्र किया, जो आज की जरूरत है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 88वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम पीएम के योगदान को याद कर रहे हैं, देश के युवाओं को उनसे जोड़ रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय जो अब जनता को समर्पित है, से लोगों खासकर युवाओं को अपना नॉलेज बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने देश की विरासत से जुड़े सात अहम सवाल भी देश के युवाओं से पूछे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : होली मिलन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति द्वारा

अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने ‘यत किंचित वस्तु तत सर्वं, गणितेन बिना नहि! इस श्लोक के जरिये वैदिक गणित को जरूरी बताया। आज बच्चे आंख बंद कर भी केलकुलेशन कर सकते हैं, अग्रवाल ने पीएम के आह्वान पर सभी माता-पिता को अपने बच्चों को वैदिक गणित जरूर सिखाने को कहा। इससे उनके मन में गणित के प्रति बना डर निकलेगा। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कैशलेस पैमेंट के फायदे को भी बताया।

ALSO READ:  UK : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया फायर स्टेशन ऋषिकेश का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण

Related Articles

हिन्दी English