ऋषिकेश : चुनाव से पहले भाजपा  प्रदेश संगठन  मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया विजय श्री का गुरु मंत्र

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :   भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश विधानसभा की चुनाव प्रबंधन  समिति  की कार्यशाला  जिलाध्यक्ष  रवीन्द्र  राणा  की अध्यक्षता  में ऋषिकेश के एक प्रतिष्ठान  मे आयोजित  की गयी l  जिसमें  प्रदेश संगठन मंत्री  अजय   एवं हरिद्वार  लोकसभा  के संयोजक जयपाल चौहान ने   कार्यकर्ताओं  का मार्गदर्शन  के लिए उपस्थित रहे l   मंगलवार को   इस अवसर पर प्रदेश संगठन  मंत्री ने कार्यकर्ताओं  का मनोबल  बढाते हुए  चुनाव  मे किस प्रकार  विजय श्री प्राप्त  करनी है  इसके  गुर  बताये l  उन्होंने कहा कि कोई  भी कार्यकर्ता किसी भी  पद में हो लेकिन  उसे “अपना बूथ सबसे  मजबूत”  के मंत्र को साथ लेकर ही चलना  है l  इसके लिए नए  व पुराने एवं हर  वर्ग के मतदाता  के साथ वार्ता  करनी है  और  अपने हक  में ही  वोट  पड़े ये प्रयास करना है l          उन्होंने  कहा कि  जिन बूथों पर हम कमजोर है उन पर जीत  हासिल करनी है और  जिन  पर हम मजबूत है  उन पर  वोट का  प्रतिशत  बढ़ाने का लक्ष्य  लेकर हमे चुनाव में कार्य करना  है l  उन्होंने कहा कि प्रत्येक  मतदाता  तक  मोदी जी की राम राम  पहुंचाते  हुए  पार्टी  की योजनाओं  और  कार्यो को याद भी दिलाना  है l
      हरिद्वार  लोकसभा के संयोजक  जयपाल चौहान  ने सभी कार्यकर्ताओं  का वृत्त  लिया l  कार्यशाला  का संचालन  महामंत्री  दीपक  धमीजा द्वारा किया गया l      कार्यशाला  में ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी  करन वोरा,ब्लॉक  प्रमुख  भगवान सिंह  पोखरियाल,  निवर्तमान  मेयर  अनीता  ममगयी, जिला उपाध्यक्ष  मनोज ध्यानी, जिला मंत्री गणेश रावत,जिला मीडिया  प्रभारी  नीलम चमोली, राजेश  जुगलान,पुष्पा  ध्यानी,राहुल  अग्रवाल सुमित पंवार,  शिवानी  भट्ट कपिल  गुप्ता, कविता शाह, पंकज  शर्मा, निर्मला  उनियाल, अनीता  प्रधान, ज्योति  पांडे, विशाल  शाही, जयंत शर्मा , आदि उपस्थिति  रहे l

Related Articles

हिन्दी English