ऋषिकेश : भाजपा मंडल अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला, अपने ही लोगों को शामिल कर कांग्रेसी अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश में जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे जा रहा है राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है. कांग्रेस में कल कुछ शामिल हुए थे उसके बाद मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की प्रतिक्रिया आई है. भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं.

प्रेस को जारी अपने बयान में दिनेश सती ने कहा कांग्रेस खुद को चुनाव में पिछडता देख अब ओछी राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा  चुनाव के दौरान सुर्खियों में बने रहने के लिए कांग्रेस अपने ही लोगों कोे भाजपाई बताकर पार्टी में शामिल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कांग्रेस का एक धड़ा दूसरे गुट में शामिल हो रहा है। जोकि खुद कांग्रेस के लिए खेद का विषय है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस में चुनाव के दौरान भी अंर्तकलह चरम पर है। जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल एक बार फिर जीत का परचम लहराएंगे। यह अभी से दिखाई देने लगा है।

ALSO READ:  UK : धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया

कांग्रेस की ऐसी स्थिति हो गई है कि अपने ही कार्यकर्ताओ को पार्टी में शामिल कर रहे है। जिन लोगों ने और पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है वो कभी भी भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नही रहे। सती ने चुटकी लेते हुए कहा कि हां वो पहले कांग्रेस के दूसरे गुट में थे अब वो इनके गुट में आ गए हैं. सती ने कहा हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत एवम समर्पण भाव से पार्टी को विजई बनाने के लिए संकल्प बद्ध होकर कार्य कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल की ऋषिकेश विधान सभा चुनाव में चौथी बार शानदार जीत के साथ ऐतिहासिक विजय होगी. यहां की जनता प्रबुद्ध है जो भाजपा के पक्ष में अपना मन बना चुकी है। कांग्रेस की ऐसी नाटक बाजी से कुछ होने वाला नहीं है। दरअसल, कल कुछ लोग कांग्रेस भवन में भाजपा में शामिल हुए थे. ऐसे में कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि ये लोग भाजपा से टूट कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. उसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष की यह प्रतिक्रया आई है. आपको बता दें, ऋषिकेश विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से प्रेम चंद अग्रवाल लड़ रहे हैं चुनाव लगातार चौथी बार और कांग्रेस की तरफ से जयेन्द्र रमोला हैं चुनावी मैदान में.

ALSO READ:  पिथौरागढ़ : टिम्टा–चमडुंगरा मार्ग पर हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश जारी

Related Articles

हिन्दी English