ऋषिकेश :भवनकर टैक्स पेयर अधिकतर का किया निगम ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, अब घर बैठे कर सकते हैं जमा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत लगभग 12693 भवनकर टैक्स पेयर है जिसमें 9452 हाउस टैक्स पेयर का ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भवन कर जमा करने हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया है. शेष भवनकर स्वामियों को भी शीघ्र नगर निगम पोर्टल tax.nnronline.in पर रजिस्ट्रेशन करते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से टैक्स ञमा करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में 9452 भवनकरदाता अपने मोबाइल के माध्यम से भवन कर जमा अपने घर से कर सकते हैं। उनको नगर निगम का चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
साथ ही टैक्स काउंटर पर भी यदि टैक्स जमा करना हो तो वहां पर भी ऑनलाइन के माध्यम से टैक्स को जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो भवन कर स्वामी वित्तीय वर्ष के अंतर्गत भवन कर जमा नहीं करेंगे ऐसे भवन स्वामियों के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 221 (क) के अनुसार 12% वार्षिक ब्याज की दर से अतिरिक्त वसूली भी की जाएगी सभी भवनकर दाताओं से अनुरोध है कि 1 अप्रैल 2026 के बाद आप अपना भवन कर उपरोक्त दिए गए लिंग पर जाकर मोबाइल के माध्यम से अपना भवन कर जमा कर सकते हैं। किसी भवन कर दाता द्वारा अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना है। तो उसे भवनकर अनुभाग में आकर के उसको अपडेट किया जा सकता है। इसके अधिक किसी भी प्रकार की जानकारी दुविधा के लिए नगर निगम के टोल फ्री नंबर अथवा भवनकर अनुभाग में आकर के जानकारी प्राप्त की जा सकती है नगर आयुक्त द्वारा अनुरोध किया गया कि सभी भवन कर स्वामी अपना भवन कर अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने में सहयोग करें ताकि आपका और नगर निगम का समय बच सके।
ALSO READ:  UK :शानदार...मुनि की रेती में Kite Festival का पहली बार आयोजन, DM ने किया शुभारम्भ

Related Articles

हिन्दी English