ऋषिकेश : बापू ग्राम बचाओ…”अगर सरकार गंभीर होती तो ये PRD जवान नहीं आते”-जयेंद्र रमोला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अधिकतर ने लोगों की आमद संख्या पर चिंता जताई, अधिक से अधिक लोगों के आने का किया आग्रह 
  • सबसे बड़े कोर्ट में जो तारीख है उस पर सबका फोकस रहा, कब होगी ? क्या होगी इत्यादि 
  • पार्षद, महिलायें  पहुंचे थे संपर्क स्थल पर, सभी ने अपनी आपनी पीड़ा एक दूसरे से शेयर की
  • PRD जवानों के आगमन की सूचना पर लोगों ने नाराजगी जताई, सरकार को सुनाई 

ऋषिकेश : बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति को अपने आशियाना बचाने के लिए संघर्ष करते हुए आज ७१ दिन हो गए. शनिवार को बापूग्राम में संपर्क स्थल पर लोग एकत्रित हुए. दो दिन लगातार मेघ बरसने के बाद स्थल पर पानी काफी भरा हुआ था. थोडा बहुत जमीन का टुकड़ा जहाँ पर सूखा था वहां पर दरियां बिछा कर लोग बैठे. आपस में चर्चा वार्ता हुई. संबोधन हुआ. कुछ जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे.

इस दौरान ख़ास तौर पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने अपने संबोधन में कहा, आज राज्य सरकार अगर गंभीर होती यहाँ की समस्या को लेकर तो PRD के जवान यहाँ नहीं आते. लोगों के मुताबिक़ PRD जवान आ रहे हैं. यहाँ निर्माण या अन्य जो कार्य हो रहे हैं उनको रोकने के लिए.  वहीँ रमोला ने कहा, स्थानीय जन प्रतिनिधि को यहाँ आने में क्योँ गुरेज है ?  उनका नैतिक कर्त्तव्य था यहाँ लोगों के बीच आते, बैठते और सरकार तक बात मजबूती से रखते. 

ALSO READ:  मुनि की रेती : स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने हेतु चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

पूर्व मेयर प्रत्याशी रहे दिनेश चंद मास्टर जी ने कहा, अभी कल ही धामी सरकार में ५ मंत्री बनाये गए हैं. उन्होंने ब्यान्ग्यात्मक लहजे में कहा, अब चुनाव लड़ेगा कोई तो फार्म में यह लिखा होना चाहिए वह पूर्व कांग्रेसी जरूर हो. उनका तंज था, ११ में से धामी सरकार में ७ पूर्व कांग्रेसी हैं. जिसे कांग्रेस जोर शोर पोस्टर बना कर सोशल मीडिया पर चिपका भी रही है. अपने अपने ब्याक्तिगत प्लेटफार्म  के अनुसार….खैर,  सबसे बड़े कोर्ट में तारीख अब 28 मार्च (संभावित) बताया गया. अब क्या कोर्ट का रुख रहता है किस तरफ यह तभी पता चल पायेगा. लेकिन हर ब्यक्ति की नजरें कोर्ट की तरफ लगी हुई दिखाई दी. वहीँ हर वार्ड जाने का सुझाव अभी सम्पर्क स्थल पर  संबोधन तक ही पहुँच पाया है…अभी तक लोग या पार्षद अपने वार्ड में घर घर नहीं जा सके हैं.

ALSO READ:  UK: युवा तुर्क लुसुन टोडरिया की UKD में घर वापसी

शिवाजी नगर से पार्षद सुरेन्द्र सिंह सूरी ने संबोधन के दौरान कहा, 28 मार्च को बोर्ड की बैठक है नगर निगम ऋषिकेश की. वहां जाना चाहिए लोगों को, अपना पक्ष रखना चाहिए. निगम आंखिर क्या कर रहा है  इस मामले में ?  इस पर एक ब्यक्ति राकेट बन कर  टोका टाकी करने लग गया बीच में. ऐसा नहीं…वैसा होना चाहिए…इत्यादि प्रश्नों की बौछार गिरा दी…फिर समिति के अध्यक्ष जुगलान ने मामले को सँभालते हुए कहा, पहले समिति बैठेगी, चर्चा वार्ता कर तय करेगी क्या करना है ? क्या नहीं …फिर तय हुआ १२ पार्षद (जिसमें से ३ आंशिक बाकी ९ पूरी तरह से हैं) को बुलाकर रविवार को एक बैठक होगी, कब जाना है और किस रूप में जाना है निगम….फिर संपर्क स्थल पर आ कर लोगों को सूचना दी जाएगी. अब  रविवार को पता चलेगा क्या होगा ? क्या किया जायेगा ? इस दौरान अमित ग्राम पार्षद सत्य कपरुवान, २० बीघा पार्षद सचवीर भंडारी,बापुग्राम पार्षद मुस्कान समेत सैकड़ों स्थानीय  महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English