ऋषिकेश : छिद्दरवाला में सेना के ट्रक में लगी आग, देहरादून से रायवाला जा रह था ट्रक

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बुधवार को छिद्दरवाला इलाके में सेना के एक ट्रक में आग लग गयी. देहरादून से रायवाला जा रहा था ट्रक. जिसमें बताया जा रहा है गत्ते रखे हुए थे. अचानक जैसे ही छिद्दरवाला फ्लाईओवर के पास ट्रक पहुंचा उसमें से धुवा निकलने लग गया. जब तक कुछ समझ पता चालक तब तक आग पकड़ चुकी थी. तुरंत चालक और अन्य जवान ने कूद कर अपने आप को सुरक्षित जगह पर कूद मारी, दमकल को सूचना दी गयी. मौके पर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया गया. घटना लगभग शाम पांच बजे की है. बताया जा रहा है सेना के ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई.

ALSO READ:  देहरादून DM ने गोदाम में मारा छापा रूड़की में जाकर, गढ़वाल कुमाऊँ में आंगनवाड़ी में खराब सामान देने की शिकायत, FIR दर्ज

Related Articles

हिन्दी English