ऋषिकेश : आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश कॉलोनी के 1800 परिवारों को न उजाड़े प्रशासन :UKD

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश कॉलोनी के 1800 परिवारों को इस समय बहुत मुसीबत का सामना से करना पड़ रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल ने आरोप लगाया है की देहरादून वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जो आईडीपीएल के आवासों को जबरन खाली कर रहे हैं ।उसका विरोध किया तथा वन मंत्री को इस समस्या से अवगत कराया की 1800 परिवार जो आज पीड़ित है । ऋषिकेश यूकेडी प्रभारी मोहन सिंह असवाल ने कहा कि जिन्होंने अपना जीवन आई डी पी एल के लिए समर्पित किया था आज वही लोग बेघर होने के बाद न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं । इस पर कोई सकारात्मक समाधान निकाला जाना चाहिए मान्य वन मंत्री को आई डी पी एल क्षेत्र की समस्याओं का पत्र देकर अवगत कराया तथा आईडीपीएल की लीज राशि 31 मार्च 2025 तक जमा है। इस बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री के साथ चर्चा के बाद हॉफ को आदेशित करा दिया गया है । ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र नौटियाल ने कहा सरकार को इस पर मानवीय आधार पर संज्ञान लेना चाहिए. कुछ परिवार तो बिलकुल आश्रित हैं. उनका क्या होगा ? कहाँ जायेंगे वे ? इस दौरान, ओबीसी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सेवक सिंह राणा, मनोज कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश वीरेंद्र नौटियाल उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : स्वामी चिदानन्द सरस्वती  और साध्वी भगवती सरस्वती  के पावन सान्निध्य में योग जिज्ञासुओं ने किया ध्यान

Related Articles

हिन्दी English