ऋषिकेश : 7 वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पुलिस ने नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. दरअसल, 5 मई 2023 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत उनकी 7 वर्षीय पुत्री के साथ प्रेम राजपूत पुत्र मंगल राजपूत निवासी गली नंबर 1 हरिधाम कॉलोनी ऋषिकेश के द्वारा अश्लील हरकत एवं छेड़खानी करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गई। प्राप्त की तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 206/23 धारा 376 506 आईपीसी व धारा 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम प्रेम राजपूत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। अभियोग संबंधित आवश्यक कार्यवाही करते हुए दिनांक 6 मई 2023 को अभियोग उपरोक्त से संबंधित नामजद अभियुक्त प्रेम राजपूत को हरिधाम कॉलोनी ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है. अभियुक्त का नाम है प्रेम राजपूत पुत्र मंगल सिंह राजपूत निवासी हरि धाम कॉलोनी गली नंबर 1 आईडीपीएल ऋषिकेश उम्र 21 वर्ष.

ALSO READ:  ऋषिकेश में आबकारी ताड़बतोड़ छापेमारी, ३ महिलायें और ३ पुरुष गिरफ्तार

पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया-
1- महिला उपनिरीक्षक हेमलता
2-कांस्टेबल संदीप छाबड़ी

Related Articles

हिन्दी English