ऋषिकेश : जोगीवाला माफी में “हरयाव पर्व” पर 500 पौधे रोपे गए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : हरयाव (हरेला) पर्व को सरकार ने नाम बदलकर हिंदी रूपांतरण हरेला कर दिया. किसी ने सोचा इस तरफ ? एक तरफ संस्कृति बचाने की बात करते हैं दूसरी तरफ पहाड़ से जुड़े शब्द हैं उनको बदल कर उनका हिंदी रूपांतरण कर दिया ? क्योँ भाई….ताकि पहाड़ के लोगों के पर्वों के नाम बदल जाए लेकिन देहरादून में बैठे अधिकारियों और अन्य लोगों को हिंदी रूपांतरण कर उनके सोच के अनुसार बोल सकें.उनको जो अच्छा लगे.

ALSO READ:  ऋषिकेश में पेप्सी की कैरेट में मिली माल्टा, आबकारी की दबिश महिला बिंदु गिरफ्तार

खैर…..जोगीवाला माफ़ी में काफी अच्छा काम हुआ है. हरेला पर्व वृक्षारोपण में भारी संख्या में पहुंचे समस्त क्षेत्रवासियों ने आज लगभग 500 पौधे ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी में मंगाए गए थे. भारी संख्या में मातृशक्ति युवा बुजुर्ग सभी लोग आए. उन्होंने यहां पर वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी विनीता नौटियाल ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल श्रीनगर विश्वविद्यालय रिटायर्ड प्रोफेसर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष समा पंवार युवा मोर्चा रायवाला मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला देवी मंडल मंत्री कमलेश बिष्ट उप प्रधान शैलेंद्र रागढ़,वार्ड सदस्य पुष्पा, युवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद रावत व् अन्य सभी युवा बुजुर्ग इस दौरान मौजूद रहे. ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद कहा इस शानदार पर्व पर एकत्रित होने पर और इसको मनाने के लिए.

ALSO READ:  ऋषिकेश में लगेगा "रिपयेर मेला"...पुराना सामान लायें और रिपेयर कर ले जाएँ,जानें

Related Articles

हिन्दी English