सभी माताओं को सम्मान: दुबई शेख हमदान ने “House Wife’ का नाम बदलकर “Generations Shaper” रखा
- दुबई के क्राउन प्रिंस ने भविष्य की पीढ़ियों को गढ़ने के लिए माँओं को नया ख़िताब दिया
दुबई के क्राउन प्रिंस, उप-प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने सामुदायिक विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि वे ‘हाउसवाइफ़’ (गृहिणी) के ख़िताब को बदलकर ‘पीढ़ियों को गढ़ने वाली’ (Generations Shaper) कर दें। यह एक प्रतीकात्मक कदम है. जिसकी घोषणा मातृ दिवस के अवसर पर परिवारों और समाज को गढ़ने में माँओं की भूमिका का सम्मान करने के लिए की गई है। गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, इस अवसर पर जारी एक बयान में, शेख हमदान ने कहा कि माँएँ अपने बच्चों के लिए पहला स्कूल होती हैं.. जगह जहाँ बच्चे अपनेपन, ज़िम्मेदारी और उन मूल्यों को सीखते हैं जो मज़बूत राष्ट्रों का निर्माण करते हैं.



