ऋषिकेश : लोगों के घरों में पानी घुश गया, बेघर हो गए…लेकिन क्षेत्रीय विधायक नहीं ले रहे जनता की सुध : जयेंद्र रमोला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने जारी एक बयान में सरकार व क्षेत्रीय विधायक पर जूठे विकास कार्यों व पीड़ितों की सुध न लेने का आरोप लगाया है.

सोमवार को जारी बयान में जयेंद्र रमोला ने बताया कि सुबह सुबह सूचना मिलने पर वीरभद्र मार्ग पर निचले 20 बीघा क्षेत्र में कई परिवार अपने घरों में पानी के वजह से फस गए थे मेरे द्वारा उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को फ़ोन के माध्यम से सूचना की गई तत्काल पुलिस व एस.डी.आर.एफ की संयुक्त टीम एस.एस.आई दर्शन सिंह काला के नेतृत्व में मौके पर पहुंची तथा घरों से बुजुर्ग दम्पत्ति साथ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया उसके पश्चात चंदेश्वर नगर,गंगानगर,निर्मल बाग विस्थापित, मंसादेवी,श्यामपुर,छिद्दरवाला रायवाला के बारिश से प्रभावित इलाकों में मौके पर पहुंच कर मदद का प्रयास किया।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड में पशुचिकित्सकों के लिए सात दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

रमोला ने कहा कि रायवाला क्षेत्र मैं पांच दिनों से डूबे घरों पर क्षेत्रीय विधायक आज पांचवे दिन संज्ञान लिया और मौके पर क्षेत्र का दौरा किए बगैर वापस लौट आए जो कि बेहद शर्मनाक है बारिश ने सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल दी है हम सरकार से मांग करते हैं की प्रभावित परिवारों को शीघ्र अति शीघ्र उचित मुआवजा दे व आने वाले समय में ड्रेनेज सिस्टम को सही करें।

ALSO READ:  ऋषिकेश :  श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मनीराम मार्ग का 47 वाँ स्थापना महापर्व आनन्दोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ 

Related Articles

हिन्दी English