यूपी : राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ ने प्रदेश स्तर पर संघ का किया विस्तार.. सुल्तानपुर के  सर्वेश सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

सेवा भाव से ही शिखर की तरफ बढ़ रहे हैं तेजी से कदम-सर्वेश कुमार

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ ने प्रदेश स्तर पर संघ का विस्तार करते हुए कार्य के प्रति ईमानदारी के परिचायक बने सुल्तानपुर जनपद के जिला अध्यक्ष रहे सर्वेश कुमार सिंह को बड़ी कमान सौपी है। गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ से जुड़े जिला स्तर के पदाधिकारीयों में खुशी की लहर दौड़ गई।राष्ट्रीय सुरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने गौमाता नन्दी महराज के प्रति सच्ची श्रद्धा को देखते हुए प्रदेश स्तर पर सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक पशुधन अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष को सूचनार्थ पत्र जारी किया है।प्रदेश की कमान सौपते हुए सर्वेश कुमार सिंह को मनोनीत कर एक ससम्मान पत्र जारी करने के साथ साथ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एक गोष्ठी आहूत की गई थी। जिसमें संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस जैन व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतीश सिंह के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश की कमान सुल्तानपुर जनपद के निवासी सर्वेश कुमार सिंह को सौंपी गई है,और यह अपेक्षा की गई है कि कार्य के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हुए ईमानदारी से गौ सेवा नंदी महाराज व बेजुबान जानवरों की रक्षा के लिए जनपद स्तर के कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए गौ सेवा के प्रति उत्कृष्ट कार्य करेंगे। संघ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 30 दिवस के अंदर जिला स्तर पर संगठन को मजबूती से खड़ा करने में पूर्ण सहयोग करेंगे। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ कि नवागत प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह के प्रथम जिला आगमन पर संघ के पदाधिकारीयों ने उनके निज निवास गोलाघाट पर पहुंच कर बधाई दी है। नवागत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब जल्दी ही संगठन को जिला ही नहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में मजबूत करने का काम तेजी से किया जाएगा। बधाई देने वालों में जिला महामंत्री जयशंकर दुबे, कोषाध्यक्ष केडी शुक्ला, मीडिया प्रभारी रवि दुबे, मनीष गुप्ता,रजनी सिंह,संतोष चौरसिया,मनोज कुमार,अवधेश गुप्ता एडवोकेट, अनिल अग्रहरि सहित दर्जनों गौ सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English