ऋषिकेश में रामपुर निवासी दीपक गिरफ्तार, स्कूटी की डिग्गी से पकड़ा आबकारी ने माल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.04.2026 को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा मुखबिर की सूचना पर  ऋषिकेश में रामा पिक्चर हॉल के समीप एक दोपहिया वाहन टीवीएस जूपिटर संख्याUk07HC5658 से अवैध शराब ले जाते हुए अभियुक्त दीपक पुत्र दर्शन सिंह निवासी  गंगापुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को 72 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ऋषिकेश में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा था. इस कार्यवाही का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के द्वारा किया गया. तथा टीम में उनके साथ उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह,हेमंत सिंह एवं कांस्टेबल अंकित कुमार,आशीष चौहान शामिल रहे।
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री  धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Related Articles

हिन्दी English