दिल्ली की महिला का पर्स खोया, रामझूला चौकी पुलिस ने ढूंढ निकाला किया सुपुर्द

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पौड़ी पुलिस (रामझूला/लक्ष्मण झूला  इलाका) द्वारा की गई मदद से अपना खोया हुआ पर्स वापस पाकर महिला ने किया पुलिस का शुक्रिया
ऋषिकेश :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी के साथ साथ मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 01.04.2025 को देवकना,निवासी-दिल्ली द्वारा रामझूला पुलिस चौकी पर सूचना दी कि वह अपने परिजनों के साथ लक्ष्मणझूला में तीर्थ हेतु आई है तथा इस दौरान राम झूला के पास उनका बैग कहीं छूट गया है जिसमें उनका कीमती सामान, दवाईयां व कुछ जरूरी कागजात भी हैं। इस सूचना पर ड्यूटी पर नियुक्त महिला मुख्य आरक्षी बबीता एवं होमगार्ड विकास द्वारा पर्स को खोजने में महिला पर्यटक की मदद की गई। काफी मेहनत व अथक प्रयासों से महिला के खोए हुए पर्स को खोजकर सकुशल देवकना के सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा अपना खोया हुआ पर्स वापस पाकर पौड़ी पुलिस द्वारा की गई मदद की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम                     
1. महिला मुख्य आरक्षी बबीता    
2. होमगार्ड विकास
ALSO READ:  UK : सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा के तहत 880 एलईडी TV का स्टॉक हुआ तैयार

Related Articles

हिन्दी English