ऋषिकेश में राजू उर्फ़ लारी गिरफ्तार, शराब तस्करी के आरोप में

- ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत गली न0 21 चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश से 40 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब बरामद
ऋषिकेश : जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में दि0 02.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान बैराज रोड गली ऋषिकेश से अभियुक्त राजू उर्फ लारी पुत्र रंपत निवासी गली न0 21 चन्द्रेश्वर नगर चन्द्रभागा ऋषिकेश देहरादून (उम्र 33 वर्ष) के कब्जे से 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राजू उर्फ लारी उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 85/2026 धारा 60(1),आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । *ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध* *अभियान लगातार जारी रहेगा ।*
बरामद माल
1- 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त-
1- राजू उर्फ लारी पुत्र रंपत निवासी गली न0 21 चन्द्रेश्वर नगर बन्द्रभागा ऋषिकेश देहरादून (उम्र 33 वर्ष)
पुलिस टीम
1-हे०कानि0 344 पंकज सालार।
2-का0 161 विनीत कुमार।



