राजपा (RJP) ने ऋषिकेश में मनाया अपना पहला स्थापना दिवस मां गंगा के तट पर कुछ अलग अंदाज में…जानें

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राजपा ने मनाया पहला प्रथम स्थापना दिवस मां गंगा किनारे 
  • इस असर पर कार्यक्रम में  समाज में अहम योगदान देने वालों लोगों को किया सम्मानित 
  • स्थापना दिवस  गंगा तट पर हवन कर मनाया कुछ अलग अंदाज में 
ऋषिकेश : रविवार को #RJP  राष्ट्रीय जनता पॉवर (धार्मिक एवं सामाजिक संगठन) का प्रथम स्थापना दिवस के अवसर में कुनाऊ गाँव में स्थित पौराणिक स्वयं भू शिव मंदिर में भूम्याल देवता के प्रांगण में यज्ञ हवन करवाकर सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया…। कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद व रक्तवीर राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, रक्तवीर  रोहित बिजलवान, अखिल हिन्दू वाहिनी के अध्यक्ष  अनिल नेगी,  कुसुम जोशी मैत्री नशा मुक्ति संस्था की अध्यक्षा, सीता पयाल, का सम्मान किया गया…।.साथ ही कई अन्य सामाजिक कार्य करने वाले सहयोगी लोगों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जन जागरूकता, गौ गंगा सेवा, धर्म जागरण, शारीरिक एवं नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं.. एवं नये आयामों कों स्थापित करने की ओर अग्रसर हैं। कार्यक्रम में का संचालन शिक्षा विभाग के संयोजक  संजय सिल्स्वाल  ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  सुरेन्द्र सिंह नेगी RJP के अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति राज्य आंदोलनकारी  युद्धवीर सिंह चौहान  एवं उनकी धर्मपत्नी  रामेश्वरी चौहान   द्वारा हवन में मुख्य जजमान बनकर किया गया…।पंडित   रामेश्वर प्रसाद शुक्ला  (मुख्य पुजारी मंदिर ) द्वारा हवन अनुष्ठान सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में   हेमा रावल,  उषा बडोला,  सरोजनी पयाल, राधे साहनी, एडवोकेट  राजकिशोर जोशी, एडवोकेट सुनील नवानी, एडवोकेट  लालमणि रतूड़ी,  हर्ष व्यास, सूबेदार  सुरेश पयाल,  हिमांशु रावत,  देवेंद्र आर्या, आदि उपस्थित रहें।
ALSO READ:  डीएम के ऋषिकेश दौरे का असर; 14 भवन स्वामियों पर कार्रवाई ग्रे वॉटर बंद; 2 नालिया टैपिंग

Related Articles

हिन्दी English