रायवाला : ट्रेन के सामने सेल्फी लेने के प्रयास में युवक की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में जांच जारी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : देहरादून जिले के रायवाला इलाके की घटना है. कंट्रोल रूम देहरादून के माध्यम से थाना रायवाला को सूचना दी गयी कि मोतीचूर- रायवाला रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया है जो घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास मोतीचूर पडा है. सूचना पर उप-निरीक्षक धनंजय सिंह द्वारा थानाध्यक्ष रायवाला को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पंहुचे तो मौके पर स्थानीय लोग मिले जिनके द्वारा बताया गया कि यह व्यक्ति ट्रेन के सामने सेल्फी खींच रहा था।

ALSO READ:  UK :लोहाघाट में 256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिसको स्थानीय व्यक्तियों द्वारा मना भी किया गया परंतु नशे में होने के कारण ट्रेन से टकरा गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया जहां इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई मृतक व्यक्ति का नाम मयंक जोशी पुत्र वीरेंद्र जोशी निवासी वार्ड नंबर-5 नई बस्ती खड़खड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

ALSO READ:  UK : CM आवास पर होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’

Related Articles

हिन्दी English