रायवाला :पौराणिक देवभूमि सोसाइटी (रजि.) ने हरेला, कारगिल विजय शौर्य दिवस पर किया वृक्षारोपण, दी शहीदों को श्रद्धांजलि
पौराणिक देवभूमि सोसाइटी (रजि.) निरंतर 20 वर्षों से सांस्कृतिक सामजिक आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत है

रायवाला : पौराणिक देवभूमि सोसाइटी (पंजी.) के तत्वाधान में राजकीय इण्टर कालेज प्रतीत नगर रायवाला देहरादून में हरेला पर्व ” कारगिल विजय शौर्य दिवस ” के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करके कार्गिल शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित की गई। संस्था अध्यक्ष आचार्य सुमन धस्माना ने कहा हरेला पर्व उत्तराखण्ड का लोक पर्व इस अवसर पर आम, अमरूद, किन्नू, कागजी नींबू, लींची, करौंदा, आंवला, हरड, बहेडा, पीपल वृक्ष, बटवृक्ष, बेलवृक्ष आदि लगाने का विशेष पुण्यदायी है । इस दौरान 100 पौधे आम अमरूद लींची किन्नू कागजी नींबू जामुन कालेज परिसर में लगाए एवं 150 फलदार छायादार औषधीय पौधे ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को वितरित किए गये । ताकि घर-घर फल का वृक्ष हो पर्यावरण शुद्ध हो.
उल्लेखनीय है, “पौराणिक देवभूमि सोसाइटी पंजी.” प्रति वर्ष हरेला पर्व पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य करती है । इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजयमल सिंह यादव ने पौधे लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. शिक्षक एस एस राणा ने कहा ” हरेला पर्व ” जिसे स्थानीय बोली में हरियाव भी करते हैं…साथ साथ कार्गिल विजय दिवस पर पौधे लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देना परमार्थ है. विधालय के छात्र/छात्राओं ने भी पौधे लगाए। कारयक्रम के दौरान भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा, पौराणिक देवभूमि सोसाइटी की ओर से कारगिल शहीद दिवस के उपलक्ष में फलदार वृक्षों का वितरण और इंटर कॉलेज में पेड़ लगाने का कार्यक्रम उन तमाम शहीदों के नाम पर वो जो कारगिल में शहीद हुए किया गया. पेड़ों को अपने बच्चों की तरह हम लोगों द्वारा देखभाल करनी चाहिए.
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या वेलवाल, ग्राम प्रधान शंकर दयाल धनै, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता रावत, सचिव ममता पंत, मंजू धामी,जी .पी. कोठियाल, सुनीता खण्डूडी, पूर्व वीडीसी बीना बंगवाल, पूर्व वीडीसी भगवती प्रसाद सेमवाल, रजनी पोखरियाल, सुशमा तिवाडी, शशि राणा, रेखा पंत, सुषमा चमोली, शोभा वडोला, शोभा सुन्दरियाल, अनिता जुगलान आदि लोग मौजूद रहे ।



