रायवाला : नंदी हुआ आक्रामक…6 लोगों को किया घायल, नंदी का रेस्कू कर भेजा गया भानियावाला गौशाला  

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला :उत्तराखंड के देहरादून जिले के रायवाला के प्रतीत नगर क्षेत्र में आक्रामक हुए नन्दी ने छह  लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद  उसका रेसक्यू कर भनियावाला स्थित गौशाला भेजा गया. शनिवार को प्रतीतनगर रायवाला में सुबह के समय एक नन्दी आक्रामक हो गया। उसने राहगीरों पर अचानक हमला करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लगभग छह लोग उसके सींगों की चपेट में आ गए. जिसकी सूचना ग्राम प्रधान अनिल कुमार पिवाल को दी गयी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आक्रामक हुए नन्दी का रेसक्यू कर भनियावाला स्थित गौशाला भेज दिया है।ग्रामीणों ने बताया कि सम्भवतः आक्रामक हुआ नन्दी पागल हो गया है, जिस कारण वह लोगों पर हमला कर रहा है.
ALSO READ:  देहरादून में गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा मर्डर मामला, पत्नी ने नामजद FIR दर्ज करवाई, जानें नाम

Related Articles

हिन्दी English