रायवाला : सत्यनारायण मंदिर में चोरी का प्रयास, पुजारी की सतर्कता से टली चोरी की वारदात, पुलिस को दी शिकायत

रायवाला : हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर स्थित रायवाला इलाके में श्री सत्यनारायण मंदिर में घुसकर कुछ चोरों ने चोरी कि घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन मंदिर के पुजारी की सतर्कता के चलते चोर चोरी करने में असफल रहे। मंदिर के पुजारी पंडित राज किशोर तिवारी ने बताया कि बीती देर रात करीब 2:00 बजे मंदिर परिसर से कुछ आवाज़ आ रही थी. जिसे सुनकर वह उठ गए और उन्होंने देखा कि कुछ लोग मंदिर के गेट का ताला काटने का प्रयास कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पुजारी को आता देख कर चोर वहां से फरार हो गए। पुजारी ने इस घटना की जानकारी रायवाला पुलिस को दे दी है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले मंदिर में चोरी कि घटना हुई थी. बताया कि दान पत्र का ताला तोड़कर करीब 30 से 35 हजार रुपए की नगदी चुरा ली गई थी। उन्होंने स्थानीय पुलिस से चोरी का खुलासा और क्षेत्र में गस्त बढ़ाने की मांग की है। आपको बता दें, राजा जी नेशनल पार्क के अन्दर यह मंदिर पड़ता है और ऐसे में वहां पर सडक पर प्रकाश ब्यवस्था भी नहीं हैं. न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं.



