रायवाला :19 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति, गोर्खाली सुधार सभा रायवाला के वार्षिक अधिवेशन में

रायवाला/ऋषिकेश : रविवार को प्रतीतनगर रायवाला स्थित शहीद दुर्गा मल्ल सभागार में गोर्खाली सुधार सभा रायवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें विगत वर्ष के आय व्यय व सांगठनिक रिपोर्ट उपस्थित सदस्यों के बीच रखा गया। शाखाध्यक्ष टीका बहादुर थापा ने आगामी वार्षिक करयोजना की जानकारी साझा की। इस अवसर पर छात्रवृत्ति कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मन्त्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने समुदाय के 19 छात्र छात्राओं को 45 हाजर की छात्रवृत्ति प्रदान की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि गोरखा समुदाय का इतिहास बहादुरी व गौरवशाली रहा है। संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि गोर्खाली समुदाय की एकता आज की आवश्यकता है। समुदाय को एकत्रित होने की जरुरत है। कार्यक्रम में केन्द्रीय महामन्त्री गोपाल क्षेत्री, मिडिया प्रभारी प्रभा शाह, उपध्यक्ष पूजा सुब्बा शाही ने भी अधिवेशन में विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शाखा उपध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। इस दौरान ऋषिराम शर्मा, महेश मल्ल, पूर्णधोज गुरुंग, इबकला शर्मा, यशोदा शर्मा, दुर्गा क्षेत्री,अलका क्षेत्री, गीता थापा, सपना गोसाईं, तारा प्रसाद शर्मा, देवी प्रसाद शर्मा, रमेश क्षेत्री,अरविन्द क्षेत्री आदि मौजूद रहे।



