ऋषिकेश में आबकारी की 4 ठिकानों पर दबिश, 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

ऋषिकेश: आबकारी विभाग ऋषिकेश द्वारा की गई कार्यवाही…दिनांक 25-02-2026 को श्रीमती प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन देहरादून द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में चंद्रेश्वर नगर , जाटव बस्ती , आईडीपीएल एवं जे जे ग्लास फैक्ट्री संदिग्ध ढाबों एवं घरों में दबिश दी गई.

दबिश के दौरान शुरुआती कार्रवाई जाटव बस्ती में की गई जिसमें एक महिला पिंकी पत्नी सोनू कुमार निवासी जाटव बस्ती को गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से 10 पव्वे इंपिरियल ब्लू एवं 42 पाउच माल्टा देसी शराब बरामद की गई। कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए चंद्रेश्वर नगर स्थित सुनील पुत्र धनेश्वर सिंह निवासी चंद्रेश्वर नगर को शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से 23 पव्वे मैकडॉवेल नंबर वन एवं 45 पाउच माल्टा देसी शराब बरामद की गई. दबिश जारी रखते हुए जे जे ग्लास फैक्ट्री के सामने स्थित ढाबों से दो अभियुक्त अनिल नोनियल पुत्र पूरन सिंह एवं अक्षत पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नीम करोली मंदिर निकट जे जे ग्लास फैक्ट्री को गिरफ्तार किया गया. जिनके कब्जे से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 51 पाउच माल्टा देसी शराब बरामद की गई. ।पुनः कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए आईडीपील लेबर कॉलोनी में दबिश दी गई दबिश के दौरान सोनिया पत्नी दलविंदर सिंह के कब्जे से 25 पाउच माल्टा देसी शराब बरामद की गई।

पूरी कार्रवाई में कुल पांच व्यक्ति 03 पुरुष और 02 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 123 पाउच माल्टा एवं 139 पव्वे अंग्रेजी शराब लगभग 06 पेटी शराब बरामद की गई । सभी अपराधियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया इससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है की अवैध शराब बेचने वालों को बक्शा नहीं जाएगा ।दबिश टीम का नेतृत्व कर रही तेज तर्रार आबकारी इंस्पेक्टर मती प्रेरणा बिष्ट ने स्थानीय जनता से भी अपील की कहीं भी अवैध शराब बिक्री होती है आबकारी विभाग से संपर्क किया जाए जिसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।



