ऋषिकेश :छिद्दरवाला के जंगलों में देर रात आबकारी विभाग की रेड, 1 गिरफ्तार 2 फरार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। ग्रामीण इलाके छिद्दरवाला में आबकारी विभाग ने देर रात की छापेमारी। एक व्यक्ति गिरफ्तार वहीं मौके से दो फरार हो गए। 40 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद।

सोमवार देर रात आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में छापेमारी कर गजेंद्र सिंह पुत्र नवरत्न सिंह निवासी छिद्दरवाला को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि जंगल में अवैध शराब बनाई जा रही है। टीम ने छिद्दरवाला के जंगल मे लगभग 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । मौके से एक स्कूटी भी बरामद की है ।

ALSO READ:  UK : पानी का गुब्बारा फैंकने पर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस FIR दर्ज

आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक छापेमारी के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर दो अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।टीम में इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के साथ हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह एवम आशीष प्रकाश उपस्थित रहे।

ALSO READ:  मुनि की रेती : ढालवाला में “स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला” का आयोजन

Related Articles

हिन्दी English