नांदेड: गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पगड़ी में नजर आए और गुरुद्वारे में शीश नवाजा

ख़बर शेयर करें -

सुनील जाधव की रेपोर्ट-

नांदेड: गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पगड़ी में नजर आए और गुरुद्वारे में शीश नवाजा। इस दौरान राहुल डार्क नीले कलर की पगड़ी में दिखे।

राहुल गांधी गुरुद्वारा यादगार बाबा जोरावर सिंह फतेज सिंह जी पर पहुंचे और प्रार्थना की। मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी गुरुद्वारा पहुंचे।

गुरु नानक जयंती पर वह महाराष्ट्र नांदेड़ जिले के गुरुद्वारा यादगार बाबा जोरावर सिंह फतेज सिंह जी पहुंचे और शीश नवाजा। कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी ट्वीट किया गया है इसमें कहा गया है राहुल गांधी ने सद्भाव व समानता के लिए प्रार्थना की। राहुल गांधी से पहले सोमवार को तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचे थे अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत। इसके बाद वह सीधे गुरद्वारा पहुंचे और गुरुद्वारे से यात्रा की शुरुआत हुई। आज यह यात्रा शाम को बिलोली जिले के आठ गली में रुकेगी। शाम को फिर से यात्रा शुरू होगी देर रात भोपाल आ पहुंचेगी यात्री प्रवास के बाद बिलोली के गोदावरी मनार शुगर फैक्ट्री मैदान में होगा।

ALSO READ:  ऋषिकेश :शिवपुरी और फूल चट्टी पहुंची खेलमंत्री रेखा आर्या, एक्सट्रीम सलालम बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पहनाए मेडल

महाराष्ट्र काफी बड़ा राज्य है ऐसे में 15 दिनों तक महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रहेगी राहुल गांधी ने जब महाराष्ट्र में प्रवेश किया यात्रा के तहत तो मसाल के साथ सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत उनकी 61 दिन की यात्रा को रोक नहीं सकती है।

Related Articles

हिन्दी English