पंजाब : कैप्टेन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) को मिला चुनाव चिन्ह हॉकी स्टिक और बॉल

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : पीएलसी को मिला चुनाव चिन्ह. अब पंजाब की राजनीती में पीएलसी खुल कर सामने आ पायेगी. क्योँकि चुनाव चिन्ह जब तक किसी पार्टी को नहीं मिलता है तब तक उसे जनता के बीच जाने में दिक्कतें होती हैं. अब पार्टी का सिम्बल हो गया है तो अब लोगों के बीच पीएलसी जा सकती है.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव चिन्ह मिला है। वहीँ पीएलसी ने एक ट्वीट में कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब लोक कांग्रेस को पार्टी का प्रतीक- हॉकी स्टिक और बॉल मिल गया है।हॉकी पंजाब में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और राज्य के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के अभिन्न अंग रहे हैं। अब केवल गोल करना बाकी है।आपको बता दें. सिंह की पीएलसी भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ पंजाब में अगले महीने होने वाला विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ रही है। वहीँ पीएलसी के ट्वीट का हवाला देते हुए, केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया, बधाई हो कैप्टन अमरिंदर जी और पीएलसी पंजाब. आइए मिलकर पंजाब के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। चक दे!
मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बनाई थी। पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और अपनी पार्टी बनाई। 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।