यूपी : जन समुदाय जागरूकता हेतु निपुण भारत मिशन के तहत सुल्तानपुर में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

प्राथमिक विद्यालय सिप्तापुर विकास क्षेत्र भदैयाँ में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ छोटे बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए व जनसमुदाय जागरूकता हेतु निपुण भारत मिशन के तहत आज प्राथमिक विद्यालय सिप्तापुर विकास क्षेत्र भदैयाँ में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापिका शीला देवी के नेतृत्व में किया गया।आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी भदैयाँ उदय राज मौर्य ने उपस्थित अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति सजग रहने,उनकी शिक्षण प्रक्रिया पर बेहतर नजर रखने,व बच्चों के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक अध्यापक राजकुमार ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षा के बिना जीवन बेकार है।जिन समस्याओं का सामना हम कर रहे है उनका हमारे बच्चे न करें,इस हेतु शिक्षा के प्रति सबको जागरूक होना पड़ेगा।बच्चे ही देश के भविष्य है अतः एक मजबूत व सशक्त राष्ट्र निर्माण हेतु हम सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहें।

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून से जुड़े मामलों को लेकर बैठक हुई

इस अवसर पर ए०आर०पी० विष्णु दुबे,अनिल चौरसिया, विज्ञान सिंह,ग्राम प्रधान भुलेश्वर,सहायक अध्यापक ममता सिंह,छोटे लाल,ओम प्रकाश,शिक्षा मित्र छोटे लाल यादव,नीलम ,संगीता व समस्त विद्यालय स्टॉफ,व सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में   गुमानीवाला  स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया 

Related Articles

हिन्दी English