देवप्रयाग :हिंदी दिवस पर ओमकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में जुटे शिक्षाविद हुआ मंथन, चिंतन
देवप्रयाग : बुधवार को ओमकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग जिला टिहरी गढ़वाल में हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें वक्ताओं ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति, वर्तमान दशा और दिशा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कुमार ने की। डॉक्टर रंजू उनियाल ने हिंदी दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए हिंदी के महान कवियों को नमन करते हुए हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।डॉक्टर गुरुप्रसाद थपलियाल ने हिंदी के वर्तमान स्वरूप पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सृजना राणा ने किया तथा हिंदी और रोजगार एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के महत्व को रेखांकित किया।डॉक्टर महेशानंद नौडियाल ने संस्कृत तथा हिंदी के अंत: संबंधों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किए। डॉक्टर पारुल रतूडी ने हिंदी के तकनीकी स्वरूप पर प्रकाश डाला। डॉक्टर मनीषा डोभाल ने हरिवंश राय बच्चन की कविताएँ सुनाई। डॉक्टर प्रतीक गोयल ने भाषा में शोध पर अपने विचार प्रकट किए। महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने कविता तथा भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉक्टर लीना पुण्डीर, डॉक्टर मनीषा सती,डॉक्टर शीतल, डॉक्टर दिनेश नेगी डॉक्टर सरिता प॔वार, डॉक्टर प्रतीक गोयल, डॉक्टर कृष्णा मिश्रा, डॉक्टर प्रिय॔का, डॉक्टर यतिन काला, लक्ष्मण नेगी, शौकीन सजवाण, मैताब सिंह, निरजेश कुमारी, अर्जुन, नरेंद्र, दिनेश बलूनी, विक्रम, सूरज, संदीप, रवि आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं में आरती, प्रिय॔का, हेमन्ती, निकिता,नवीन, प्रियांशु, अरविंद, प्रियभरत, प्रिया, आर्यनदीप, गीतिका, गंगेश,राधिका पल्लवी, संगीता, साक्षी, सानिया, सोनाली, शिवानी, राधिका, आंचल, रेश्मा, रितिक कुमार, खुशी, सपना ,सुनीता, मानसी, ज्योति, उत्तम, सौरभ दिव्या आदि उपस्थित रहे।