ऋषिकेश : कैबिनेट व प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डा. प्रेमचंद अग्रवाल से जिला पंचायत संगठन के सदस्यों ने मुलाकात की

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कैबिनेट व प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डा. प्रेमचंद अग्रवाल से जिला पंचायत संगठन के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान जनपद उत्तरकाशी में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से वार्ता हुई। मंत्री डा. अग्रवाल ने वार्ता के दौरान ही जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दूरभाष पर वार्ता कर समस्या के निदान को निर्देशित किया।

मंगलवार को जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट के नेतृत्व में सदस्य प्रभारी मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मिले।  प्रदीप भट्ट ने जनपद उत्तरकाशी में सभी विकासखंडों में समान रूप से बजट आवंटन को लेकर एवं विकास कार्यों को धरातल पर रखरखाव को लेकर तथा जिला पंचायत उत्तरकाशी में हुऐ भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की मांग की।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में थाल सेवा में शामिल हुए मुख्यमंत्री  धामी, जरूरतमंदों को स्वयं परोसा भोजन

इस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए मुलाकात के दौरान ही जिलाधिकारी उत्तरकाशी  अभिषेक रूहेला से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद उत्तरकाशी में जिला पंचायत संगठन के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर जिले के विकास को गति प्रदान करें।

मंत्री डा. अग्रवाल ने संगठन के सदस्यों को जिला योजना का बजट शीघ्र खर्च किये जाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के सदस्यों द्वारा मंत्री डा. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।

ALSO READ:  UK :लोहाघाट में 256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

मुलाकात करने वालों में जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, सुंदर लाल मठवान, दलवीर चंद, पवन पंवार, अरूण रावत, शशी कोठारी, सरिता चौहान, मीनू कुंवर, अनिता रावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English