नरेन्द्रनगर में नागिन डांस करते पाए गए बाइक सवार, पुलिस ने किये 5 बाइक सीज

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नरेन्द्रनगर :  युवकों को स्टंट करना पडा भारी, निकाली पुलिस ने खुमारी, पांच मोटर साईकिल किये सीज. कर रहे थे नागिन डांस, स्टंट 
नरेन्द्रनगर :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा स्टंटबाजी करने वालों के खिलाप कार्यवाही करने के आदेश दिए गए थे। दिनांक 17/11/2024 को अपर पुलिस अधीक्षक  जनपद टिहरी गढ़वाल, व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर  के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु थानाध्यक्ष नरेंद्र नगर के नेतृत्व में मोटर साइकिल चालकों के विरूद्ध जिनके द्वारा मोटर साइकिल से danger #driving #stunt_driving #कलाबाजी दिखाकर सड़क पर चलने वाले आमजन यात्री वाहनों को परेशानी में डालने और जिससे कि सड़क दुर्घटना की लगातार संभावना बनी रहती है, के विरुद्ध अभियान चलाया गया ।जिसमें पांच मोटर साइकिल चालक जिनके द्वारा हाईवे पर मोटरसाइकिल को खतरनाक तरीके से चलाकर कलाबाजी की जा रही थी । उक्त स्टंटबाजों विरूद्ध एमबी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर 05 मोटरसाइकिल को #सीज किया गया । यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ALSO READ:  झारखण्ड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मार कर हत्या

Related Articles

हिन्दी English