स्पीड का राजा पहुंचा भारत…प्रधानमंत्री मोदी ने कुनो राष्ट्रीय पार्क में छोड़े चीते, देखिये वीडियो
70 साल बाद भारत में चीता की हुई एंट्री
Cheetah Is Back🔥🔥@narendramodi
#HappyBdayModiji pic.twitter.com/djfe1JQzpy— Apurva Singh (@iSinghApurva) September 17, 2022
मध्य प्रदेश : स्पीड के राजा चीता की हुई भारत में एंट्री।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर शनिवार को देश को स्पेशल गिफ्ट दिया है। नामीबिया से स्पेशल विमान के जरिए भारत लाए गए चीतों को प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के स्पेशल बाड़े में छोड़ दिया है। चीतों को 30 दिनों तक विशेष बाड़े में ही रखा जाएगा। इस दौरान उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी। इसके बाद इन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। आज की तारीख हिंदुस्तान के लिए ऐतिसाहिक हैं क्योंकि 70 सालों के बाद रफ्तार के किंग यानि चीता की की देश में एंट्री हुई है। अंतिम बार 1948 में दिखा था चीता भारत में। 1952 में इसको लुप्त घोषित कर दिया गया था।
नोट: उपरोक्त वीडियो अपूर्वा सिंह ने शेयर किया है।