पीएम मोदी ने जैविक खेती कराने पर जोर देने और संसदीय क्षेत्र में कुछ अनोखा या विशेष हो तो बताने के लिए कहा है : मेनका संजय गाँधी

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी दिल्ली से चलकर सड़क मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें से अखण्डनगर विकासखंड के बरामदपुर गांव स्थित रामलीला मैदान पहुँची।यहां पर क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम की मौजूदगी में मेनका गांधी ने प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए अपने 4 सालों का व कादीपुर विधानसभा में किए गए कार्यों का हिसाब- किताब रखा।उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए बताया प्रधानमंत्री से दो दिन पहले सांसदों की मीटिंग हुई थी।प्रधानमंत्री ने मीटिंग में जैविक खेती कराने पर जोर देने और संसदीय क्षेत्र में कुछ अनोखा या विशेष हो तो बताने के लिए कहा है।



