पिथौरागढ़ : महिला पुलिस कर्मी का कोरोना से निधन, पिथौरागढ़ पुलिस परिवार द्वारा दी गयी अश्रुपूर्ण श्रृद्धान्जलि

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : सीमान्त जनपद से पुलिस बिभाग की तरफ से दुःख भरी खबर है. कोरोना से एक महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद कर्मी होम आइसोलेशन में भर्ती थी। एकाएक तबीयत बिगड़ने पर कर्मी को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला सिपाही बागेश्वर जनपद के बैजनाथ की थी. महिला का पति भी पुलिस में है. पिथौरागढ़ पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर इस दुःखद घटना की जानकारी दी है.

ALSO READ:  राष्ट्रीय खेल...सलालम प्रतियोगिता में उत्तराखंड की रीना सैन ने जीता गोल्ड पुरुषों में धीरज सिंह कीर ने जीता सिल्वर

नगर के पुलिस लाइन में तैनात महिला पुलिस कर्मी में बीते मंगलवार को ट्रूनेट जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रशासन ने कर्मी को पुलिस लाइन स्थित आवास में ही होम आइसोलेट किया था। दो दिनों से कर्मी घर पर ही थी। शुक्रवार सुबह एकाएक कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिक ख़राब होने पर उन्हें 108 द्वारा जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने महिला कर्मी को मृत घोषित कर दिया। बाद में रामेश्वर घाट के समीप कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन की देखरेख में महिला पुलिस कर्मी का अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के मुताबिक मृतक बागेश्वर जनपद की बैजनाथ की रहने वाली थी। मृतक महिला का पति भी पुलिस में भी कार्यरत बताया जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English