पौड़ी-फोटोग्राफी प्रगियोगिता होगी यहाँ…आप भी कर सकते हैं शिरकत, ये है तारीख और ईनाम

Peerless Pauri विषय पर आधारित फोटोग्राफ्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी-तस्वीरों के प्रेमियों के लिए खुश खबरी है । जो तस्वीरों को खींचते हैं।जिलाधिकारी के निर्देशन पर फोटोग्राफ्स प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशानुसार जनपद हेतु टेबल कैलण्डर तैयार किया जाना है। जिस हेतु Peerless Pauri’ विषय पर आधारित फोटोग्राफ्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रही है। आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक व्यक्ति आगामी 20 दिसम्बर, 2022 तक जिला पर्यटन अधिकारी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पौड़ी को जनपद के प्राकृतिक दृश्यों से संबंधित फोटोग्राफ्स उपलब्ध करा सकते हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ 03 प्रतियोगियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरूस्कार के रूप में क्रमशः रू0 5000/-, रू0 3000/- एवं रू0 2000/- की धनराशि पारितोषित के रूप में वितरित की जायेगी।

ALSO READ:  UK : धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों को एक घोषणा पत्र भरकर देना होगा, जिसमें फोटोग्राफ्स के कापीराइट के संबंध में घोषणा की जायेगी। अन्य शर्तों के अनुसार प्रतिभागी केवल उत्तराखण्ड का नागरिक होना चाहिए तथा भेजी गयी फोटोग्राफ्स केवल जनपद पौड़ी के परिदृश्य एवं संस्कृति Landscape and Calture पर आधारित होना चाहिए, साथ ही एक प्रतियोगी केवल 03 फोटोग्राफ्स भेज सकता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कोई भी शुल्क नही लिया जायेगा, फोटोग्राफ्स [email protected] पर प्रेषित की जायेगी।

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव  ने हर्रावला में नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेरॉय राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया

प्रतिभागी द्वारा ई-मेेल के विषय में Peerless Pauri 2023 लिखा जाना अनिवार्य है। फोटोग्राफ्स दिनांक 13.12.2022 से 20.12.2022 के सांय 05ः00 बजे तक भेजी जाएगी, निर्धारित समय व तिथि के पश्चात प्राप्त फोटोग्राफ्स पर विचार नही किया जायेगा। प्रतियोगिता के संबंध में नियम व शर्तें तथा घोषणा पत्र www.pauri.in से प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

हिन्दी English