पौड़ी : सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में परिवहन विभाग के साथ बुबाखाल में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया, 13 किये चालान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त अभियान चेकिंग बुबाखाल व अन्य स्थलों पर चलाया गया। चेकिंग के दौरान कुल 13 चालान किये गए।

उपजिलाधिकारी सदर मुक्ता मिस्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पौड़ी के बुबाखाल व अन्य स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस सहित अन्य मामलों में 13 चालान किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये।चेकिंग अभियान के दौरान टी0टी0ओ0 कोटद्वार हरीश कुमार सती सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK: फ़रवरी में होने वाली थी शादी, लेकिन उससे पहले कर दिया मर्डर प्रीती रावत का :एसपी ऋषिकेश

Related Articles

हिन्दी English