मुनि की रेती : ढालवाला में “स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला” का आयोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री ढलवाला में छात्र-छात्राओं के साथ “स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला” का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
 कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
  • स्वच्छता जागरूकता – विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में बताया गया।
  •  कचरा पृथक्करण – गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की सही विधि समझाई गई।
  •  प्लास्टिक मुक्त जीवन – सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कपड़े या जूट के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
  •  स्वच्छ जीवनशैली – व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
 कार्यक्रम का उद्देश्य:
  •  बच्चों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना।
  •  पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना।
  •  स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता।
ALSO READ:  UK :लोहाघाट में 256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Related Articles

हिन्दी English