कोटद्वार: माइक्रोफाइनेंस जैसे सशक्त माध्यमों से जब हमारी ग्रामीण बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी हम गाँवों से हो रहे पलायन को रोकने में सफल होंगे : कुसुम कंडवाल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
कोटद्वार : राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ‘माइक्रोफाइनेंस के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के पलायन को रोकने एवं उनके आर्थिक सशक्तिकरण’ विषय पर चीफ गेस्ट के तौर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में बतौर चीफ गेस्ट मौजूदगी दर्ज की.
कंडवाल के मुताबिक़, “कोटद्वार स्थित प० पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘माइक्रोफाइनेंस के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के पलायन को रोकने एवं उनके आर्थिक सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।​पहाड़ की मातृशक्ति हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। माइक्रोफाइनेंस जैसे सशक्त माध्यमों से जब हमारी ग्रामीण बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी हम गाँवों से हो रहे पलायन को रोकने में सफल होंगे। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना ही राज्य के सर्वांगीण विकास की कुंजी है।​इस सार्थक आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार एवं आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई।”
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Related Articles

हिन्दी English