हरियाणा : सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई एनकाउंटर में ढेर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सिद्धू मूसे वाला की हत्या का आरोपी प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई एनकाउंटर में ढेर हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसेवाला की हत्या का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पानीपत जिले के समालखा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 9 बजे सीआईए टू टीम व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने पर एक बदमाश मौके पर ही मारा गया जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। मारा गया बदमाश सिद्दू मूसे वाला की हत्या के मामले में आरोपी प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई राकेश उर्फ राका है।

ALSO READ:  UK : पानी का गुब्बारा फैंकने पर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार  प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई राकेश उर्फ राका पानीपत और कुरुक्षेत्र के दो रंगदारी के मामलों में आरोपी था। 32 साल का राकेश उर्फ राका सोनीपत के सिसाना गांव का रहने वाला था। वहीं घायल प्रवीण उर्फ सोनू जाट निवासी हरी नगर पानीपत का रहने वाला है।

ALSO READ:  UK : 6 से 9 मार्च तक टिहरी में होगा “हिमालयन O2 - द टिहरी लेक फेस्टिवल”, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच : मंत्री सुबोध उनियाल

Related Articles

हिन्दी English