रायवाला में शराब तस्करी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला : मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान एवं आगामी लोक सभा चुनाव के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में  जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा दिनांक 17.04.2024 को मुखबिर की सचूना पर सर्विस रोड पर मगन होटल वाली गली से खाण्ड गाँव नं0 1 आखरी बैण्ड पर रायवाला के पास  01 अभियुक्त को स्कूटी नं0 UK14J-5693 रंग मैजन्टा मे अग्रेजी शराब को अवैध रुप से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-79/2024 धारा 60/72 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
(1). अमित गोस्वामी पुत्र केवल कृष्ण गोस्वामी निवासी आदिती विहार गली नं0 2 खदरी रोड श्यामपुर थाना ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र- 47वर्ष
बरामदगी विवरण-
(1).अभियुक्त के कब्जे से 12 बोतल MC DOWELL’S NO. 1 SELECT WHISKY अंग्रेजी शराब बरामद होना ।
(2) अभियुक्त के कब्जे से 24 हाफ  ROYAL STAGE WHISKY अंग्रेजी शराब बरामद होना ।
(3) वाहन संख्या स्कूटी नं0 UK14J-5693 रंग मैजन्टा
पुलिस टीम-
1. कानि0 51 अमित रावत   , थाना रायवाला
2. कानि0 73 मुनीश कुमार  ,थाना रायवाला
ALSO READ:  टनकपुर : मुख्यमंत्री ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Articles

हिन्दी English