पूर्णानंद घाट पर राष्ट्रीय महिला ​दिवस व भारत कोकिला सरोजनी नायडू की जयंती पर महिलाओं ने गंगा आरती कर किया याद

ख़बर शेयर करें -
ऋ​षिकेश :  राष्ट्रीय महिला ​दिवस व भारत कोकिला सरोजनी नायडू की जयंती पर ऋ​षिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था की ओर से पूर्णानंद घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया है। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि सरोजिनी नायडू महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और महिलाओं को शिक्षा और आज़ादी की प्रेरणा दी। इस दौरान महिला गौरव सम्मान की घोषणा भी की गई।
बृहस्पतिवार को पूर्णानंद घाट पर आयोजित कार्यक्रम में ऋ​षिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की डा. ज्योति शर्मा ने कहा कि सरोजिनी नायडू एक प्रसिद्ध कवयित्री और स्वतंत्रता सेनानी भी थीं। उन्होंने देश की आजादी और महिलाओं के अधिकारों के लिए अहम भूमिका निभाई थी। उनकी प्रेरणा का ही फल है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रही हैं। डा. शर्मा ने कहा कि नायडू के साहि​त्यिक कार्य को देखते हुए महात्मा गांधी ने उन्हें भारत की कोकिला का उपनाम दिलाया। उनके कार्यों में बच्चों की कविताएं और देशभक्ति और त्रासदी सहित गंभीर विषयों पर लिखी गई कविताएं शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आचार्य सोनिया राज, वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी, रीता सेमवाल, सरिता पेटवाल, पुष्पा शर्मा, आशा डंग, वंदना नेगी, गायत्री देवी आ​दि मौजूद रहे।
इनको मिलेगा महिला गौरव सम्मान –
कार्यक्रम के दौरान महिला गौरव सम्मान की घोषणा की गई। एम्स गायनी विभाग की एसोसिएट प्रो. राजलक्ष्मी, मुनि की रेती पालिका की अ​धिशासी अ​धिकारी अंकिता जोशी, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल,  सभासद बबीता रमोला,  नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की नीरजा गोयल, तीलू रोतेली पुरस्कार से सम्मानित रीना उनियाल, सत्यभामा बहुगुणा व आचार्य सोनिया राज को ऋ​षिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था की ओर से महिला गौरव सम्मान दिया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English