ऋषिकेश पहुँचने पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत हुआ बापू ग्राम बचाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश जुगलान की अगुवाई में

ऋषिकेश : स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल गैरसैण सत्र से वापस ऋषिकेश पहंचने पर उनका स्वागत किया गया. बापू ग्राम बचाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश जुगलान की अगुवाई में यह स्वागत किया गया था. विधायक प्रेमचंद के मुताबिक़, “विधानसभा सत्र के समापन के पश्चात ऋषिकेश पहुँचने पर बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश जुगलान जी की अगुवाई में समिति के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर समिति के साथियों ने विधानसभा सत्र के दौरान बापूग्राम वन भूमि प्रकरण के विषय को सदन में प्रमुखता से उठाने तथा इस विषय से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराने के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस विषय को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु सदन में प्रस्तुत किए जाने के निर्णय का भी सभी ने स्वागत किया।जनता से जुड़े विषयों को सदन में मजबूती से उठाना मेरी प्राथमिकता रही है और आगे भी क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।



