देहरादून :  उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सचिव नितेश झा से मिले

ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने संघ सदस्यों के साथ आज दिनांक 25 -07-2024 को सचिवालय में शहरी विकास प्रमुख सचिव  नितेश झा  से वार्ता की।लम्बे समय से मांग कर रहे अपनी मागों को लेकर संघ के पादाधिकारी सचिवालय में  मिले.
 जिसमें नगर निकायों में कार्यरत संविदा, दैनिक वेतन भोगी एवं पर्यावरण मित्रों को नियमित करने,  पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नगर निकायों में निर्धारित किए गए ढांचे को संशोधित करने, सफाई के कार्य का ठेका प्रथाप्रथा समाप्त कर सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती करने,  मृतक आश्रित को नियुक्ति देने,  पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों द्वारा बनाई गई मलिन बस्ती के निवासियों को आवासीय भूमि का मालिकानाहक देने, दस हजार की आबादी पर 50 सफाई कर्मी नियुक्ति करने का आदेश देने, नगर निकायों के बड़े हुए क्षेत्रफल के आधार पर 20 हजार सफाई कर्मियों की सीधी नियुक्ति करने , उत्तरांचल  स्वच्छकार कर्मचारी संघ को कार्यालय हेतु प्रदेश की राजधानी में भवन आवंटित  कराने , सफाई कर्मचारियों का दस लाख रुपए का बीमा करने, सभी सफाई कर्मचारियों का हेल्थ कार्ड बनाए जाने, स्वच्छकारों का भत्ता दो सौ रुपए प्रतिमा से बढ़कर एक हजार रुपए करने आदि निस्तारण करने की मांग की।
समस्याओं को सुनने के उपरांत शहरी विकास प्रमुख सचिव  ने नगर निगम में कार्यरत सभी कर्मचारी का बीमा पॉलिसी लागू करने , गोल्डन कार्ड बनाने, प्रदेश की राजधानी में कार्यालय हेतु भवन आवंटित के करने , कर्मचारियों द्वारा बनाई गई मलिन बस्ती के निवासियों को आवासीय भूमि का मालिकाना हक देने समेत सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लेकर शीघ्र ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। वार्ता में अपर निदेशक विनोद कुमार आर्य, प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही, शेखर , राजन कुमार , सतीश कुमार पारछा, नरेश खैरवाल जितेंद्र कुमार,  सुरेंद्र कुमार गौतम मचल, गुरदेव सिंह , सुभाष घाघट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English