नेपाल में टेक ऑफ करते टाइम जहाज गिरा, 19 थे सवार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

काठमांडू : नेपाल में एक बार फिर फिर विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया। काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह 11 बजे उड़ान भरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 19 लोग सवार थे। इनमें 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट सामने आना बाकी है।

हवाई अड्डे के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी और रिपोर्ट्स आने बाकी है।

ALSO READ:  ऋषिकेश :राज्य में 5 नए योग हब स्थापित किए जा रहे हैं : CM धामी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

ALSO READ:  उत्तराखंड का यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप : डॉ. नरेश बंसल

Related Articles

हिन्दी English