यूपी : सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का हुआ भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -
  • भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित : अभिषेक सिंह राणा
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ जनपद के रहने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों को दी गई कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी से उत्साहित कांग्रेसियों ने नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस कार्यालय पर सभी नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश प्रताप सिंह को रायबरेली,पूर्व मंत्री मोईद अहमद को अमेठी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल त्रिपाठी को प्रयागराज गंगा पार से कोऑर्डिनेटर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई कोऑर्डिनेटर की अहम जिम्मेदारी सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे,जिससे मिशन 2027 फतेह करने में कामयाबी मिलेगी।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी,कालीसहाय सिंह,मुबीन अहमद,वरुण मिश्र फिरोज अहमद,राजेश तिवारी, पवन मिश्र कटांवा,ममनून आलम इंद्रकेस शर्मा,कमर खान,महेन्द्र सिंह,सिराज भोला प्रेम भारती तेज बहादुर पाठक कंचन सिंह  अरुणा तिवारी मीनू यादव मानिक श्रीवास्तव मोहित तिवारी  योगेश पांडे हर्ष नारायण मिश्र अभिनव श्रीवास्तव डीसी पांडे अनीस अहमद दीपक सोनी आदि लोग उपस्थित रहे। आपको बताते चलें जिला कांग्रेस कमेटी 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने जानकारी देते बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री थे। मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित हुए। उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल और शुरुआत की जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति,शिक्षा का प्रसार,18 साल के युवाओं को मताधिकार,पंचायती राज आदि शामिल है।जिला कॉंग्रेस कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर शहर के राजीव गांधी तिकोनिया पार्क में सहभोज का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी,शकील अंसारी ने बताया कि सहभोज पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो जायेगा और अपरान्ह 3 बजे तक चलेगा जिसमें गरीबों व राहगीरों को बैठाकर भोजन कराया जायेगा।

======================

Related Articles

हिन्दी English