बागेश्वर में नए पुलिस अधीक्षक (SP) जीतेन्द्र कुमार मेहरा ने संभाला कार्यभार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
बागेश्वर : नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार संभालने से पूर्व बाबा बागनाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और गार्द सलामी के साथ अपनी नई जिम्मेदारी शुरू की।एसपी मेहरा ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, साइबर फ्रॉड पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और बीट पुलिसिंग को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
ALSO READ:  ऋषिकेश : निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकैडमी में एक दिवसीय CBSE कार्यशाला - विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन

Related Articles

हिन्दी English