भारतीय डाक विभाग बंद करने जा रहा है रजिस्ट्री सेवा, अब नहीं मिलेगी सस्ती डाक सुविधा…जानें कब से

इस सेवा को पुख्ता सन्देश वाहक माना जाता है, यानी आपको मिलेगी ही मिलेगी रजिस्टर्ड पोस्ट

Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली : किसी  की यादें, तो किसी की नौकरी की जानकारी तो किसी को त्वरित सन्देश पहुंचाने वाली  रजिस्ट्री अब  बंद होने जा रही है. लोगों से यह भावनात्मक तौर पर जुड़ी हुई थी.  १ सितम्बर से आपको यह सुविधा नहीं मिलेगी. वर्षों पुरानी रजिस्ट्री सेवा 1 सितंबर से बंद अब सिर्फ स्पीड पोस्ट के जरिए ही भेजे जा सकेंगे पार्सल ! सरकार रजिस्टर्ड पोस्ट की सेवा करने वाली है। डाक विभाग ने तय किया है कि आगामी एक सितंबर से यह सेवा अलग से नहीं मिलेगी। इसे स्पीड पोस्ट के साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है।  दशकों से लोगों से जुड़ी थी यह सेवा.  डाक विभाग के सचिव और डायरेक्टर जनरल ने सभी विभागों, अदालतों, संस्थानों और लोगों को 1 सितंबर तक नई व्यवस्था में बदलने के लिए कहा है। 31 अगस्त तक दोनों सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। लेकिन 1 सितंबर से लोगों को अपनी चीजें स्पीड पोस्ट से भेजनी होंगी। इस तरह रजिस्टर्ड पोस्ट का एक युग खत्म हो जाएगा।

ALSO READ:  ओमान की राजधानी मस्कट में डॉ धीरेन्द्र रांगड़ हुए सम्मानित

रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा का बंद होना एक युग का अंत होना है। रजिस्टर्ड पोस् काफी लोगों के लिए भरोसे का प्रतीक रहा है, खासकर गांवों में रहने वाले लोगों के लिए। बैंक, विश्विद्यालय और सरकारी विभाग कानूनी रूप से मान्य कागजात भेजने के लिए रजिस्टर्ड पोस्ट का इस्तेमाल करते थे। बताया जा रहा है कि यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रजिस्टर्ड पोस्ट का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है। लोग अब ऑनलाइन चीजें इस्तेमाल करने लगे हैं। व्हाट्सऐप और ईमेल के चलते अब पत्र लिखना या भेजना भी कम हो गया है। इसके अलावा प्राइवेट कूरियर  और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स से भी रजिस्टर्ड पोस्ट का मुकाबला बढ़ गया है।डाक विभाग की ही एक और सेवा स्पीड पोस्ट है। इसे 1986 में शुरू किया गया था। रजिस्ट्री चिट्ठी की तरह ही इसमें भी बुकिंग के वक्त रसीद दी जाती है। इसे आप ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। हालांकि, स्पीड पोस्ट की सेवा रजिस्टर्ड पोस्ट से महंगी है। अब डाक विभाग का रेट देखिए। रजिस्टर्ड पोस्ट की शुरुआत 25.96 रुपये से होती थी। इसके बाद हर 20 ग्राम के लिए 5 रुपये ज्यादा लगते थे। वहीं स्पीड पोस्ट 50 ग्राम तक के पार्सल के लिए 41 रुपये से शुरू होता है। यह लगभग 20-25% महंगा है।

ALSO READ:  देहरादून में मुख्यमंत्री  धामी ने किया ऐतिहासिक घण्टाघर के भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण

Related Articles

हिन्दी English