नई दिल्ली : दक्षिण की तरफ भाजपा…केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का बीजेपी में हुआ विलय 

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली : बीजेपी के लिए यह अच्छी खबर है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केरल में धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के प्रमुख पीसी जॉर्ज ने बुधवार को अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर दिया है.

दिल्ली में पीसी जॉर्ज अपने बेटे शॉन और केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के अन्य नेताओं के साथ केरल के राजनीतिक मामलों के भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए. राजनीतिक पंडितों की मानें तो इससे कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में फायदा होगा.  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, आज, पीसी जॉर्ज के नेतृत्व वाला केरल जनपक्कसम (सेक्युलर) भाजपा में विलय कर रहा है और हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने का दृष्टिकोण है.  जॉर्ज का भाजपा में स्वागत करते हुए एंटनी ने कहा, जनपकसम का आज का विलय केरल में एक ऐतिहासिक शुरुआत होगी जहां भाजपा बड़ी होगी और भारत को एक विकसित देश में बदलने के प्रधानमंत्री के अभियान में योगदान देगी. इस दौरान वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले.

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश से पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में देहरादून स्थित राजभवन की ओर कूच किये सैकड़ों कार्यकर्त्ता

Related Articles

हिन्दी English