उत्तरकाशी : NCC कैडेट्स का 24 सदस्यीय दल मांउट थेलू चोटी को फतह करने 18 सितंबर को जाएगा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : एनसीसी कैडेट्स का 24 सदस्यीय दल मांउट थेलू चोटी आरोहण 18 सितंबर को करेंगे । जिसमें 24 सदस्यों को चयन एन सी सी के 17 निदेशालयों से 50 कैडेट्स में किया गया ।

जिसका नेतृत्व लीडर सेना मेडल  कर्नल अमित बिष्ट कर रहे हैं । जिसमें 12 लड़कियों और 12 लड़कों का चयन किया गया ।  आपको बता दें, एन सी सी कैडेट्स का 24 सदस्यीय दल 3 सितम्बर को मांउट थेलू चोटी के लिए रवाना होगा। दल में सम्मिलित होने के लिए एन सी सी के 17 निदेशालयों से 50 कैडेट्स डी जी एन सी सी कैम्पस में एकत्रित हुए थे। जिनकी  छंटनी के लिए विभिन्न प्रकार की चार दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित कि गई ।

ALSO READ:  ऋषिकेश के कृष्णा नगर में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने 4 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई, जताया आभार

12 लड़कियों और 12 लड़कों का चयन माउंट थेलू साहसिक अभियान के लिए हुआ।दिल्ली में आठ दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 21अगस्त को महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंग ने टीम लीडर को फ्लैग देकर अभियान की शुरुआत की। इस दल को नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट उत्तरकाशी में दस दिवसीय  विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत कैडेट्स को  अलग अलग तरह से जुमार का उपयोग करने की तकनीक ,रिवर क्रासिंग, स्ट्रीम क्रासिंग,स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, राॅक क्लाइंबिंग, बोल्डरिंग, कैम्प स्थापित करना इत्यादि सिखाया गया ।

ALSO READ:  ऋषिकेश में 26 फ़रवरी को खेली जाएगी फूलों की होली: अशोक थापा

इस प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को नागिनी मंदिर  ट्रेक, तेखला उत्तरकाशी  में नाइट आउट और  काशी विश्वनाथ मंदिर के पूजन का भी अवसर प्राप्त हुआ।  टीम लीडर कर्नल अमित बिष्ट  सेना मेडल एवं नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल कर्नल अंशुमन भदौरिया ने शुभकामनाएं देकर टिम की सफलता की कामना की।

Related Articles

हिन्दी English