भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरियाल का देहरादून में निधन

देहरादून : भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरियाल का देहरादून में निधन हो गया है. बुधवार श्याम को भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरियाल का निधन उपचार के समय मैक्स अस्पताल देहरादून में हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज 11 बजे हरिद्वार घाट में किया जायेगा.
युवा कांग्रेस देवप्रयाग ज़िला अध्यक्ष आशीष राणाकोटी ने कहा कि दिनेश शर्मा सुंदरियाल ने हमेशा देश के साथ साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों कार्य किए और शोषित क़रीब मजदूरों की लड़ाई लगने का काम किया है. भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें. इस घटना की जानकारी प्राप्त होने से तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता दुखी हैं. उत्तराखण्ड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि दिनेश शर्मा सुंदरियाल के जाने से कांग्रेस और देश को बहुत बड़ी हानि हुई है. हम तमाम कार्यकर्ता उनके विचारों और सोच को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. गरीबों की आवाज़ उठाते रहेंगे. उत्तम असवाल. दिनेश भट्ट. दिनेश सकलानी. सुनील आर्य. सुमन मैथानी, प्रमिला बिजलवान, विनोद सकलानी, शुभम चमोली, सचिन सेमवाल, पंकज रावत आदि लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.