ऋषिकेश के नागेन्द्र पोखरियाल डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित

ऋषिकेश : एमबीआर (Magic Book of Record) द्वारा आयोजित मानद डॉक्टरेट पुरस्कार समारोह गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सी.पी. यादव, अध्यक्ष मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समर्पण और निरंतर प्रयास से ही उपलब्धियां प्राप्त होती हैं।

सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक डॉ. मनोज कुमार भाटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.पी. हंस, अध्यक्ष Lions Club International, ने की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनजिंदर भट्टी (Metro Heart Institute, फ़रीदाबाद), अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक करण विश्वकर्मा तथा फिल्म निर्माता गुलाब सेठ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तब रहा जब ऋषिकेश आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल नागेन्द्र पोखरियाल को शिक्षा एवं सामाजिक योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है।



